Enfant India International School
STD-7 MM:40
SEMESTER-1,2020-21
SUBJECT-हिंदी
(खंड-अ)
प्रश्न-1दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।(4अंक)
(क)- दिल्ली किस नदी के किनारे बसी है?
अ- गंगा
ब- गोमती
स- यमुना
(ख)- ग्रीन हाउस गैसों से हमारी रक्षा कौन कर सकते हैं?
अ- सरकार
ब- पेड़-पौधे
स- नदियाँ
(ग)- जन्माष्टमी का पर्व किस के जन्म के रूप में मनाया जाता हैं?
अ- कृष्ण जी
ब- राम जी
स- गुरुनानक देव जी
(घ)- हमारे चेहरे पर चश्मा का अच्छा खासा स्टैंड हैं।
अ- कान
ब- आँख
स- नाक
प्रश्न-2 रिक्त स्थान भरिए।(4अंक)
(क)- लाहौर से मुल्तान तक------ का निर्माण भी शेरशाह सूरी के शासनकाल में हुआ।
(ख)- मेरी-------- इतनी कीमती नहीं, जितनी कि आप सोचते हैं।
(ग)- यही आम जो अभी लगे थे,-------।
----------- तब होंगे, पीले और रस भरे-भरे।।
(घ)- कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड एवं मीथेन गैंसे------- कहलाती है।
प्रश्न-3 लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(4अंक)
(क)- पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या लगाना चाहिए?
(ख)- 'सत्कर्तव्य' नामक कविता के लेखक कौन है?
(ग)- लोग मक्खी कहां नहीं बैठने देते?
(घ)- शेरशाह सूरी ने कहाँ से कहाँ तक की सड़क का निर्माण करवाया?
प्रश्न-4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(6अंक)
(क)- ग्लोबल वार्मिंग से बचने के कुछ उपायों को लिखिए।
(ख)- पहिए की खोज के बाद सड़कों का निर्माण किस प्रकार हुआ।
(ग)- भरे दरबार में सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने क्या हुक्म दिया?
प्रश्न-5 अपनी पाठ्य पुस्तक से कोई आठ पंक्ति की कविता लिखिए।(2अंक)
(खंड-ब)
प्रश्न-1 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए(4अंक)
(क)- आगत व्यंजन कौन-कौन से हैं?
(ख)- दवित्व के दो उदाहरण लिखिए।
(ग)- हिंदी भाषा के लिए कौन सी लिपि का प्रयोग किया जाता है?
(घ)- तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
प्रश्न-2 निम्नलिखित कथनों के सामने सही(√) या गलत(×) का चिन्ह लगाइए।(4अंक)
(क)- अंग्रेजी की लिपि फारसी है।[ ]
(ख)- पंजाबी की लिपि गुरुमुखी हैं[ ]
(ग)- पद्मावत के लेखक जायसी हैं।[ ]
(घ)- भ्राता तद्भव शब्द है।[ ]
प्रश्न-3 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।(4अंक)
(क)- 'कमल' का पर्यायवाची हैं-
अ- राजीव
ब- अम्बर
स- जलधर
(ख)- 'घर' का पर्यायवाची नहीं हैं-
अ- सदन
ब- ग्रह
स- आलय
(ग)- 'आय' शब्द का विलोम होगा-
अ- क्रय
ब- खरीदना
स- आना
(घ)- 'अस्त' का विलोम होगा।
अ- छिपना
ब- उदय
स- आना
प्रश्न-4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
(4अंक)
(क)- इतिहास के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं?और कौन-कौन से नाम बताइए।
(ख)- दिए गए शब्दों को शुद्ध रूप में लिखिए।
अ- आधीन------
ब- आर्शीवाद----
प्रश्न 5 (4अंक)
(क)- दिए गए शब्दों के विलोम लिखो।
अ- आलस्य
ब- उत्थान
(ख)- दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखो।
अ- मछली -- --
ब- अश्व -- --