Recent

Tuesday, 15 December 2020

Std 6 Hindi First Semester 2020

                                 Enfant India International School 

STD-6                                                                                               MM:40

                                              Semester-1,2020-21  

                                                Subject- हिंदी

 (खंड-अ)

प्रश्न-1 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।(4अंक)


(क)- हिमालय किसकी की रक्षा के लिए खड़ा रहता है? अ-नेपाल

ब-भारत

स- बांग्लादेश


(ख)- चातक सिर्फ किसका जल पीते हैं?

अ-नदी का

ब-पोखर का

स-मेघ का


(ग)- अष्टावक्र का शरीर कैसा था?

अ- बहुत सुंदर

ब- टेढ़ा- मेढ़ा

स- कुरुप


(घ)- मेवाड़ की रानी कर्णवती ने किसे राखी भेजी थी?

अ- अकबर को

ब-  हुँमायूँ को


 प्रश्न-2 रिक्त स्थान भरिए।(4अंक)

(क)- ऐसी बानी बोलिए -----------।

----------, आपहु शीतल होय।।


(ख)------- हमारे दाँतों को मोती जैसा चमकीला बनाता है।


(ग)- अष्टावक्र के पिता------- से वापस नहीं आए।


(घ)- दोपहर के समय सूर्य की किरणों से------- जल रही थी।


प्रश्न-3 लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(4अंक)


(क)- मूँगफली की खेती मुख्यतया किस महीने में प्रारंभ होती है?


(ख)- हमें कैसी वाणी बोलनी चाहिए।


(ग)- ज़िंदगी कैसे चलेगी कविता के रचयिता कौन है?


(घ)- हमें प्राणों से प्यारा कौन है?


प्रश्न-4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(6अंक)


(क)- शरीर की सुंदरता से अधिक सुंदरता किसकी होती है।


(ख)- आगे चलकर चंद्रगुप्त क्या बना?उसने किस के आतंक को खत्म किया?


(ग)- " पोथी पढ़ि- पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय ।ढ़ाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।।"---- दोहे का आशय स्पष्ट करें।


प्रश्न-5 अपनी पाठ्य पुस्तक से कोई 8 पंक्तियों की कविता लिखें।(2अंक)

(खंड-ब) 


प्रश्न-1 दिए गए वाक्यों के लिए सही(√) या गलत(×) का निशान लगाइए। (4अंक)

(क)-  हिंदी की लिपि देवनागरी है।[   ]

(ख)- 'बच्चा' शब्द में दवित्व व्यंजन का प्रयोग हुआ है।[   ]

(ग)- जो शब्द संस्कृत से ज्यों के त्यों हिंदी में आ गए हैं उन्हें तदभव शब्द कहते हैं।[  ]

(घ)- भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है।[  ]


प्रश्न-2 दिए गए शब्दों के तत्सम रूप लिखिए। (2अंक)

(क)- आग

(ख)- खेत


प्रश्न-3 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए। (6अंक)


(क)- 'धरती' का पर्यायवाची है-

अ- मधुर

ब- पृथ्वी

स- अगन


(ख)- 'सिंह' का पर्यायवाची है-

अ- केसरी

ब- भूपति

स- वन


(ग)- 'हर्ष' का विलोम होगा-

अ- पागल

ब- ख़ुशी

स- शोक


(घ)- 'उदय' का विलोम होगा-

अ- ऊगना

ब- अस्त

स- खिलना


(ङ)- 'जहाँ जाना कठिन' हो के लिए एक शब्द होगा।

अ- दुर्गम

ब- आसान

स- दूर


(च)- 'जो सब कुछ जानता' हो के लिए एक शब्द होगा।

अ- बेवकूफ

ब- सर्वज्ञ

स- होशियार


प्रश्न-4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4अंक)


(क)- शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

(ख)- 'रामचरितमानस'तथा पहेलियां के रचनाकार कौन है?


 प्रश्न 5 (4अंक)


(क)- निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची बताइए।

अ- अश्व

ब- प्रेम


(ख)-  निम्नलिखित शब्दों के विलोम बताइए।

अ- राजा

ब- गोरा