Recent

Sunday, 13 December 2020

Std 8 Hindi First Semester 2020

                                                Enfant India International School

STD-8                                                                                                                         MM:40

                                            SEMESTER-1,2020-21

                                                 SUBJECT-हिंदी

(खंड-अ)

प्रश्न-1 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए। (4अंक)

(क)- महान संत स्वामी रामतीर्थ एक बार कहाँ गए?

अ- जापान

ब- श्रीलंका

स- नेपाल

(ख)- 'नदी का रास्ता' नामक कविता के रचयिता कौन हैं?

अ- बालकृष्ण राव

ब- रामधारी सिंह 'दिनकर'

स- जयशंकर प्रसाद

(ग)-  बैजू बावरा के गुरु कौन थे?

अ- शंकरानंद जी

ब- रामानंद जी

स- केशवानंद जी

(घ)- मीरा किसकी पुत्री थी?

अ- राजा रत्न सिंह

ब- राणा सांगा

स- राणा प्रताप

 प्रश्न-2 रिक्त स्थान भरिए।

(4अंक)

(क)- अंततोगत्वा,------में घुसकर----- के निकालने का निश्चय किया।

(ख)- भगवान श्रीराम ने आश्विन शुक्ल दशमी को ही------ पर विजय पाई थी।

(ग)- मेरे तो------- गोपाल,दूसरो न कोई।

जाके सिर -----,मेरो पति सोई।

(घ)- धरमचंद बहुत ------ था।


प्रश्न-3 लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(4अंक)


(क)-  धरमचंद किसका व्यापारी था?

(ख)- मीरा किस भक्ति धारा कवियत्री हैं?

(ग)-  नदी की किससे टकराकर निर्भीक बनी?

(घ)-  कुएं में कौन रहता था?


प्रश्न-4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(6अंक)


(क)- जापान में गाड़ी से उतरते समय स्वामी रामतीर्थ जी ने फलों के बारे में क्या कहा?

(ख)-  मानव जीवन की तुलना यदि नदी से की जाए तो उसे आगे बढ़ने के लिए क्या करना होगा?

(ग)- बैजू बावरा ने अपने बदला कैसे लिया?


प्रश्न-5 अपनी पाठ्य पुस्तक से कोई आठ पंक्ति की कविता लिखों। (2अंक)

(खंड-ब)


प्रश्न-1 दिये गए वाक्यों के लिए सही (√) या गलत (×) का निशान लगाइये।(4अंक)

(क)- अंग्रेजी की लिपि रोमन हैं।[  ]

(ख)- 'कामायनी' मैथलीशरण गुप्त की रचना हैं।[  ]

(ग)- अं, अः अयोगवाह होते हैं। [  ]

(घ)- व्यंजन 26 होते हैं।[  ]



प्रश्न-2 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।(4अंक)

(क)- दिए गए शब्दों में शुद्ध शब्द कौन हैं।

अ- अधीन

ब- अतिथि

स- अविष्कार


(ख)- दिए गए शब्दों में अशुद्ध शब्द कौन हैं।

अ- श्री मति

ब- पूज्य

स- परीक्षा


(ग)- जमींदर शब्द हैं।

अ- चीनी

ब- फ़ारसी

स- अरबी


(घ)-  मछली का पर्यायवाची होगा।

अ- शफरी

ब- वानर

स- जल


प्रश्न-3 दिए गए शब्दों के तत्सम रूप लिखिए।

(क)- कान -----

(ख)- सूरज -----


प्रश्न-4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखों।    (4अंक)


(क)-  दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखो।

अ- दयालु ----

ब- निर्गुण -----


(ख)- 'कनक' शब्द के अनेकार्थी शब्द लिखिए।


(ग)- 'तलवार' के दो पर्यायवाची लिखिए।


(घ)- दवित्व के तीन उदाहरण लिखिए।



प्रश्न-5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।       (6अंक)

(क)- दी गई भाषाओं की लिपि बताइए।

अ- अरबी

ब- हिंदी


(ख)- भारतीय संविधान में कुल कितनी भाषाओं को स्थान दिया गया है। कुछ भाषाओं के नाम बताइए।


(ग)- दिए गए शब्दों को उनके विलोम शब्दों से मिलाइए। (4अंक)


क-ऊसर      निद्रा

ख-अपव्यय   उर्वर

ग-जागरण        मितव्यय

घ-गृहस्थ    संन्यासी