Attempt all question
Questions 1
Write a short composition in Hindi of approximately 250 word on any one of the following topics:-
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर हिंदी में लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त लेख लिखिए:- (15)
(1) - मनुष्य अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखता है।अपने बचपन के दिनों की किसी ऐसी सुखद घटना का वर्णन कीजिए, जिसने आपको जीवन की नई सीख दी हो। यह सीख आपके भावी जीवन में कैसे उपयोगी सिद्ध हो सकती है, इसका विवरण दीजिए।
(2) - यात्रा एक उत्तम रुचि है।यात्रा करने से ज्ञान तो बढ़ता ही है ,स्थान विशेष की संस्कृति तथा परंपराओं का परिचय भी मिलता है। अपनी किसी यात्रा के अनुभव तथा रोमांच का वर्णन करते हुए एक प्रस्ताव लिखिए।
(3) - 'असफलता ही सफलता का आधार है'- विषय के पक्ष या विपक्ष में अपने विचार प्रकट कीजिए।
(4) - एक मौलिक कहानी लिखिए जिसका अंत प्रस्तुत वाक्य में किया गया हो- 'जैसी करनी वैसी भरनी'
(5) - नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और चित्र को आधार बनाकर उसका परिचय देते हुए कोई लेख , घटना अथवा कहानी लिखिए , जिसका सीधा व स्पष्ट संबंध चित्र से होना चाहिए।
Questions 2
Answer the following according to the instructions given:-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए:- (5)
(1)- निम्नलिखित शब्दों में से किन्ही दो शब्दों के विलोम लिखिए।
अनुराग , अतिवृष्टि , अनुराग , अस्त , अंतरंग
(2)- निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
अग्नि , कमल , नदी
(3)- निम्नलिखित शब्दों में किन्ही दो शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।
मनुष्य , मीठा , भयानक , चलना
(4)- निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए।
आँखों पर परदा पड़ना , अंग अंग मुस्कराना
(5)- निम्नलिखित शब्दों में से किन्ही दो शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए।
कवित्री , अशीरवाद , कृतग्य , विदुसी
Questions 3
Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:-
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिंदी में लिखिए:-
"भैया , गुनाह का फल मिलेगा या नहीं , यह तो भगवान जाने , पर ऐसी ही कमाई से कोठियों में रहते हैं और हम हैं कि परिश्रम करने पर भी हाथ में कुछ नहीं आता।"
(बात अठन्नी की - सुदर्शन)
(क)- उपर्युक्त कथन किसने , किससे , कब और क्यों कहा हैं? (2)
(ख)- वक्ता का संकेत किस 'गुनाह' की ओर है? वह 'गुनाह' किसने किया था और कैसे? (2)
(ग)- 'ऐसी ही कमाई' द्वारा वक्ता समाज की किस बुराई पर क्या व्यंग्य कर रहा है? स्पष्ट कीजिए। (3)
(घ)- वक्ता की यह बात सुनकर श्रोता के मन में क्या विचार आए और क्यों? (3)
Questions 4
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिंदी में लिखिए:-
जब मैं था तब हरि नहीं , अब हरि हैं मैं नाहिं।
प्रेम गली अति साँकरी , तामे दो न समाहि।।
गुरु गोविंद दोऊ खड़े , काके लागू पायँ।
बलिहारी गुरु अपनों , जिन गोविंद दियौ बताय।।
(साखी - कबीरदास)
(क)- 'जब 'मैं' था तब हरि नहीं'- दोहे में 'मैं' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में किया गया है? तथा पंक्ति का भवार्थ भी लिखें। (2)
(ख)- कबीर के अनुसार प्रेम की गली की क्या विशेषता है? प्रेम की गली में कौन सी दो बातें एक साथ नहीं रह सकती और क्यों? (2)
(ग)- संत कबीर ने गुरु और ईश्वर की तुलना किस प्रकार की है तथा दोहे के माध्यम से क्या सीख दी हैं?
(3)
(घ)- 'गुरु' और 'भगवान' को अपने सामने पाकर कबीर के सामने कौन सी समस्या उत्पन्न हुई? कबीर ने उसका हल किस प्रकार निकाला और क्यों? (3)