प्रश्न - 1 निम्नलिखित दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (8)
(क) 'ममी' के पास खाने-पीने की चीजें रखी जाती थीं। इस बारे में मिस्र के लोगों का क्या विचार था?
(ख) नवीन कौन था उसने सुनील को किस प्रकार बचाया?
(ग) शोभित को चोट कैसे लग गई?
(घ) हमें आजादी कैसे मिली? 'आज तिरंगा फहराता है' कविता के आधार पर लिखिए।
प्रश्न-2 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चुनाव करें। (4)
(क) छल से हम पर राज करने वाले लोग क्या बनकर आए?
अ- वीर
ब- व्यापारी
स- बलिदानी
(ख) घायल आदमी के लिए राजा क्या लेकर आया?
अ- ताज़ा पानी
ब- शरबत
स- औषधि
(स) सुनील को बचाने के लिए झील में कौन कूद पड़ा?
अ- शोभित
ब- नवीन
स- अध्यापक
(ग) 'मुसकराना' का भाववाचक संज्ञा है-
अ- मुसकराहट
ब- मुसकरा
स- मुसकराया
(घ) पूरी शान से क्या फहराता है?
अ- व्यापारी
ब- वीर
स- तिरंगा
प्रश्न-3 दिए गए वाक्यों में सही या गलत का निशान लगाइए- (4)
(क) मिस्र में बनी इमारतें लंबी-चौड़ी हैं। ( )
(ख) इंदिरा महात्मा गाँधी की पुत्री थी। ( )
(ग) मिदास जिस चीज को छू लेता , वह चाँदी हो जाती थी। ( )
(घ) मिस्र में किसान खेतों को सींचने के लिए वर्षा पर निर्भर रहते थे। ( )
प्रश्न-4 अपनी पाठ्य पुस्तक से कोई आठ पंक्ति की कविता लिखिए स्वच्छ एवं सुंदर। (4)
प्रश्न-5 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (8)
(क) भाषा किसे कहते हैं?
(ख) लिपि से आप क्या समझते हैं?
(ग) वर्ण किसे कहते हैं?
(घ) अयोगवाह किसे कहते हैं?
प्रश्न-6 कोष्टक में से सही शब्द छाँटकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। (4)
(क) सार्थक वर्णों के…… को शब्द कहते हैं। ( विच्छेद / मेल)
(ख) संयुक्त व्यंजन…... होते हैं। ( पाँच / चार)
(ग) व्याकरण भाषा को…... बनाता है। ( शुद्ध / अशुद्ध )
(घ) मन के भावों को लिपिबद्ध करके प्रकट करना ……. कहलाती है। ( मौखिक भाषा / लिखित भाषा)
प्रश्न - 7 दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चुनाव कीजिए (4)
(क) कैंची शब्द है।
अ- फ़ारसी
ब- तुर्की
स- अरबी
(ख) कर्ण शब्द है।
अ- तद्भव
ब- तत्सम
स- देशज
(ग) हिंदी में कुल कितने स्वर होते हैं।
अ- 12
ब- 11
स- 13
(घ) महौज का संधि विच्छेद होगा।
अ- महा + ओज
ब- महा + औज
स- मह + ओज
प्रश्न - 8 निम्नलिखित वाक्यों में सही या गलत का निशान लगाइए। (4)
(क) भाषा और बोली में कोई अंतर नहीं होता है। ( )
(ख) व्याकरण के दो भेद होते हैं। ( )
(ग) सभी व्यंजनों में 'अ' स्वर मिले होते हैं। ( )
(घ) 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।( )